Tuesday, 15 September 2026 | 7:22 AM
मनोरंजन

काजोल ने वत्सल सेठ के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:पति अजय के घर पर दोनों ने साथ केक काटा

हाल ही में काजोल ने अपना 49वां बर्थडे मनाया। उन्होंने मुंबई में अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ अपना बर्थडे मनाया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में उनकी मां तनूजा और अजय देवगन भी दिख रहे हैं। काजोल अपना बर्थडे एक्टर वत्सल सेठ के साथ शेयर करती हैं। इस
Share:
काजोल ने वत्सल सेठ के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:पति अजय के घर पर दोनों ने साथ केक काटा
Read in your preferred language.

हाल ही में काजोल ने अपना 49वां बर्थडे मनाया। उन्होंने मुंबई में अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ अपना बर्थडे मनाया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में उनकी मां तनूजा और अजय देवगन भी दिख रहे हैं। काजोल अपना बर्थडे एक्टर वत्सल सेठ के साथ शेयर करती हैं। इस सेलिब्रेशन में वत्सल भी मौजूद थे। उन्होंने अपना 43वां बर्थडे मनाया।

काजोल ने सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश करने के लिए फैंस के लिए थैंक यू नोट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है- ये दिन और ये कमरा मेरे करीबियों की हंसी-खुशी से भरा था। मैं बता भी नहीं सकती कि मैं आप सबकी दुआओं से कितनी खुश हूं।

केक कटिंग के बाद काजोल अपने फैंस को ग्रीट करने के लिए बाहर भी आईं। उन्होंने बाहर आकर अपने फैंस को उन्हें विश करने के लिए थैंक यू भी कहा। वहीं, वत्सल सेठ ने भी सोशल मीडिया पर काजोल के साथ फोटो शेयर की। वत्सल सेठ की वाइफ इशिता दत्ता ने भी काजोल और वत्सल को विश किया।

आखिरी बार काजोल वेब सीरीज द ट्रायल में दिखी थीं। ये कोर्टरूम ड्रामा द गुड वाइफ शो का इंडियन एडाप्टेशन है।