Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
उत्तर प्रदेश

कायमगंज:वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार गुप्ता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2025 कायमगंज बड़े दुःख और शोक के साथ सूचित किया जा रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार गुप्ता, निवासी मोहल्ला बजरिया, कायमगंज, का 16 जून, मंगलवार की सायं लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और राजधानी लखनऊ में उनका उपचार चल रहा
Share:
कायमगंज:वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार गुप्ता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जून 2025 कायमगंज बड़े दुःख और शोक के साथ सूचित किया जा रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार गुप्ता, निवासी मोहल्ला बजरिया, कायमगंज, का 16 जून, मंगलवार की सायं लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और राजधानी लखनऊ में उनका उपचार चल रहा था।

प्रदीप कुमार गुप्ता ‘दैनिक आज’ समाचार पत्र के सक्रिय और समर्पित पत्रकार रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और सजगता के लिए उन्हें जाना जाता था। स्थानीय मुद्दों से लेकर जनहित के समाचारों को प्रमुखता देने में वे सदैव अग्रणी रहे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनकी निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और श्रद्धांजलि अर्पित की है।

दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार आज मंगलवार, 17 जून 2025 को प्रातः 10:00 बजे गंगा ढाई घाट, शमशाबाद पर किया जाएगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।