Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
India

फर्रुखाबाद में संयुक्त चेकिंग अभियान: दो ओवरलोड ट्रक सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जिले में खनन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध व ओवरलोड परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की। आज प्रातः जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप और एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में बघार और मोहम्मदाबाद क्षे
Share:
फर्रुखाबाद में संयुक्त चेकिंग अभियान: दो ओवरलोड ट्रक सीज
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जिले में खनन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध व ओवरलोड परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की।

आज प्रातः जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप और एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत के नेतृत्व में बघार और मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान टीम ने दो ओवरलोड व अवैध रूप से चल रहे ट्रकों/डम्परों को मौके पर ही सीज कर दिया।

कार्रवाई के दौरान खनन विभाग ने ₹44,200/- और परिवहन विभाग ने ₹50,750/- का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे औचक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन पर सख्त नियंत्रण रखा जा सके।

यह अभियान न केवल अवैध खनन पर रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि सड़क सुरक्षा और राजस्व संरक्षण के दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है।