Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
भारत

जो रूट ने IPL 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है

इंग्लैंड के बैटर जो रूट ने IPL 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। जो रूट ने 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से IPL में डेब्यू किया था। राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। जो रूट IPL से हटने वाले इंग्लैंड के दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने भी IPL में नहीं ख
Share:
जो रूट ने IPL 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है
Read in your preferred language.

इंग्लैंड के बैटर जो रूट ने IPL 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। जो रूट ने 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से IPL में डेब्यू किया था। राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। जो रूट IPL से हटने वाले इंग्लैंड के दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने भी IPL में नहीं खेलने का फैसला किया था।
राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने कहा,'रूट ने रिटेंशन बातचीत के दौरान हमें IPL 2024 में भाग नहीं लेने की जानकारी दी। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उनके हर काम की सफलता का कामना करते हैं।'
IPL 2024 के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को होना तय है। सभी टीमों को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट IPL प्रशासन को 26 नवंबर को सौंपनी है।
भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे जो रूट को वेस्टइंडीज टूर से भी ब्रेक दिया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 दिसंबर से तीन वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए घोषित इंग्लैंड टीम में जो रूट को शामिल नहीं किया गया था।
इंग्लैंड मेंस टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने वेस्टइंडीज टूर के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा के बाद कहा था कि रूट को वर्ल्ड कप के बाद ब्रेक जरूरत है। रूट वनडे वर्ल्ड कप के 9 मैचों में 30.66 की औसत से 276 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 हाफ सेंचुरी भी जड़े। '
IPL के पिछले सीजन में डेब्यू करने वाले जो रूट को राजस्थान रॉयल्स ने 2023 IPL के मिनी ऑक्शन में उनके बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने IPL के 3 मैचों में खेलते हुए 10 की औसत से केवल 10 रन बनाए थे।
जो रूट IPL से हटने वाले इंग्लैंड के दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स वर्कलोड और फिटनेस मैनेजमेंट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL) से हटने का फैसला किया था। 2023 में चेन्नई ने उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। स्टोक्स ने CSK से केवल 2 ही मैच खेले थे।