Tuesday, 24 November 2026 | 7:28 PM
भारत

जहानाबाद: राजस्व न्यायालयों में अब वर्चुअल सुनवाई की सुविधा; माननीय मुख्यमंत्री ने किया RCMS व्यवस्था का लोकार्पण

Share:
जहानाबाद: राजस्व न्यायालयों में अब वर्चुअल सुनवाई की सुविधा; माननीय मुख्यमंत्री ने किया RCMS व्यवस्था का लोकार्पण
 मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के अंतर्गत वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का लोकार्पण किया गया। जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुईं।

 राज्य के 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल सुनवाई की सुविधा से आमजनों को न्यायालय में भौतिक उपस्थिति की अनिवार्यता से राहत मिलेगी।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से लंबित राजस्व मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी तथा सुनवाई की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं अन्य राजस्व मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 सुनवाई की रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्शन एवं एसएमएस के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था से आमजनों को सुविधा मिलेगी।

 जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को नई व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं आमजनों को जागरूक करने के निर्देश दिए।