Tuesday, 15 September 2026 | 2:39 AM
भारत

जयंत ने ट्वीट कर बताई सच्चाई,अहमद हमीद को टिकट मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती,

यूपी चुनाव के पहले चरण से पहले ही हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। एक दूसरे को परास्त करने की कोशिशों में हर दल लगा हुआ है। इस बार का मुख्य मुकाबला सोशल मीडिया पर लड़ा जा रहा है। ऐसे में तरह तरह की फर्जी खबरें और फर्जी स्क्रीन शॉट भी खूब शेयर हो रहे हैं। ऐसा ही एक स्क्रीन शॉट आरएलडी नेता जयंत चौधरी का शे
Share:
जयंत ने ट्वीट कर बताई सच्चाई,अहमद हमीद को टिकट मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती,
Read in your preferred language.

यूपी चुनाव के पहले चरण से पहले ही हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। एक दूसरे को परास्त करने की कोशिशों में हर दल लगा हुआ है। इस बार का मुख्य मुकाबला सोशल मीडिया पर लड़ा जा रहा है। ऐसे में तरह तरह की फर्जी खबरें और फर्जी स्क्रीन शॉट भी खूब शेयर हो रहे हैं। ऐसा ही एक स्क्रीन शॉट आरएलडी नेता जयंत चौधरी का शेयर हो रहा है। यह स्क्रीन शॉट इतना ज्यादा शेयर होने लगा कि खुद जयंत चौधरी को ट्वीट कर इस बारे में सच्चाई बयां करनी पड़ी है।
जयंत ने अपने एक ट्वीट में एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बागपत चुनाव पर झूठा पोस्ट बनाकर वायरल किया जा रहा है। बागपत पुलिस को तहरीर दी गई है। उन्होंने ट्वीट में यूपी सरकार पर भी इशारों-इशारों में निशाना साधते हुए लिखा कि विकास पर जब जवाब दे नहीं पा रहे तो फोटोशॉप द्वारा फर्जी पोस्ट बनाने वाले कौन हैं जनता पहचान ले!!
दरअसल जयंत ने यहां एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, इसको लेकर उनका दावा है कि यह फेक है। उन्होंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया। Twitter पर एक फर्जी पोस्ट शेयर की गई है, जो कि जयंत चौधरी की बताई जा रही है।

इसमें कहा गया है कि 'अहमद हमीद को दिया गया टिकट मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती है'। इसके साथ ही कई बातें लिखी गई हैं। हालांकि जयंत चौधरी ने इस पर संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया कि झूठा पोस्ट बनाकर वायरल किया जा रहा है।