उत्तर प्रदेश
जयाप्रदा का अखिलेश पर निशाना, बोली - उन्हें हद में रहना जरूरी
मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद अभिनेत्री जयाप्रदा ने सपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के रामपुर में प्रदर्शन को लेकर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा अखिलेश ने सभी कार्यकर्ताओं को रामपुर में धरने के लिए उकसा कर दंगा भड़काने का प्रयास किया है। वह शांति सौहार्द भंग करना चाहते है
मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद अभिनेत्री जयाप्रदा ने सपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के रामपुर में प्रदर्शन को लेकर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा अखिलेश ने सभी कार्यकर्ताओं को रामपुर में धरने के लिए उकसा कर दंगा भड़काने का प्रयास किया है। वह शांति सौहार्द भंग करना चाहते हैं।
आपको बता दें जयाप्रदा मुरादाबाद पंचायत भवन में महाराजा अग्रसेन संगठन महिला प्रकोष्ठ के तीजोत्सव में हिस्सा लेने आई थीं। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कानून अपना कार्य कर रहा है। इसमें किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक उन्होंने अखिलेश को आगे कहा वह किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री या मुखिया नहीं हैं। वह सिर्फ एक पार्टी के अध्यक्ष हैं, इसलिए उन्हें को अपनी हद में रहना जरूरी है। रामपुर को लेकर जो कुछ हुआ, उससे अखिलेश यादव का असली चेहरा दिख गया है कि वह सत्ता के बगैर नहीं रह सकते।
अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें ।
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g
अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dastak24.newsapp&hl=en