Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : सर्पदंश से युवक की हुई मौत

शाहगंज : सरपतहां थाना क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर (भटौली) गांव में सर्पदंश से युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी बोधई (40) गुरुवार की रात लगभग 8 बजे धान की सिंचाई के लिए खेत में गया था। सिंचाई के दौरान खेत में विषैले सर्प ने उसे डस लिया। परिजन आनन फानन में उसे इलाज हेतु शाहगंज अस्पता
Share:
जौनपुर : सर्पदंश से युवक की हुई मौत
Read in your preferred language.


शाहगंज : सरपतहां थाना क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर (भटौली) गांव में सर्पदंश से युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी बोधई (40) गुरुवार की रात लगभग 8 बजे धान की सिंचाई के लिए खेत में गया था। सिंचाई के दौरान खेत में विषैले सर्प ने उसे डस लिया। परिजन आनन फानन में उसे इलाज हेतु शाहगंज अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बकरी चराकर परिवार का भरण-पोषण पोषण करता था। पत्नी अमरीता का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए अन्त्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।