Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
भारत

जौनपुर : प्रदेश में योगी सरकार फेल नही बता पा रही उपलब्धियाँ-कांग्रेस

ब्लाक कांग्रेस कमेटी महराजगंज ने 09/6/2021 दिन बुधवार को महराजगंज चौराहे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष ललित मौर्य ने वर्तमान की भाजपा सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत हो रही है, प्रदेश सरकार घ
Share:
Read in your preferred language.

ब्लाक कांग्रेस कमेटी महराजगंज ने 09/6/2021 दिन बुधवार को महराजगंज चौराहे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष ललित मौर्य ने वर्तमान की भाजपा सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत हो रही है, प्रदेश सरकार घटनाओं पर अंकुश लगाने में असफल रही ,आये दिन लूट , हत्या, बलात्कार जैसी घटनाऐ बढ़ रही है। जिसको रोकने में सरकार बिल्कुल असफल दिखाई दे रही है। वही प्रदेश महासचिव शार्दूल सम्राट सिंह ने बताया कि इस समय मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण नही कर पा रही है। पेट्रोल, डीजल, सरसों का तेल का भाव आसमान छू रहा है। किसान परेशान हैं, नौजवान बेरोजगार है, और महिलाऐ असुरक्षित है, सरकार इन तमाम मुद्दों से भटक गई है, आज देश के उपर संकट मंडरा रहा है, आने वाला समय नौजवानों के कठीन दिखाई दे रहा है। ऐसी तानाशाही सरकार को 22 में उखाड़ फेंकने का काम नौजवान करे। तभी देश का भविष्य सुरक्षित रह सकता है। प्रदर्शन करने में तमाम कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे , और सरकार के प्रति नाराजगी जताई। मोहित सिंह,धर्मेन्द्र मिश्रा, धीरज प्रजापति, रविन्द्र यादव, रामफेर पाल, किरपा शंकर वर्मा, मो० हनीफ आदि उपस्थित रहे।