Tuesday, 15 September 2026 | 5:56 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: नहर में पायी गयी महिला की लाश

जौनपुर: बासूपुर गाॕव के पास नहर में मंगलवार सुबह में एक महिला की लाश पायी गयी|जिसकी पहचान विगत 9 फरवरी को बच्चे के साथ मायके से गायब होने वाली विवाहिता के रूप में हुई|पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया| गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के गैरवाह गाॕव निवासी राकेश प्रजापति की विवाहिता
Share:
जौनपुर: नहर में पायी गयी महिला की लाश
Read in your preferred language.


जौनपुर: बासूपुर गाॕव के पास नहर में मंगलवार सुबह में एक महिला की लाश पायी गयी|जिसकी पहचान विगत 9 फरवरी को बच्चे के साथ मायके से गायब होने वाली विवाहिता के रूप में हुई|पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया|
गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के गैरवाह गाॕव निवासी राकेश प्रजापति की विवाहिता पत्नी संगीता अपने दो वर्षीय पुत्र अयांश के साथ क्षेत्र के सुइथाकला (नरियवां)गाॕव स्थित मायके में लगभग आठ महीनें से रह रही थी|जो पुत्र के साथ पिछले बुधवार से मायके से लापता हो गई थी|खोजबीन के दौरान उसी दिन पुत्र अयांश की लाश खुटहन थाना क्षेत्र के सुइथाखुर्द गाॕव के पास नहर में पायी गई थी,जबकि विवाहिता का कोई भी सुराग नहीं लग सका था|इधर पुलिस आत्महत्या मानकर मामले में छानबीन कर रही थी|लोग अपनी तरफ से तमाम कयास लगा रहे थे||अन्ततः मामले का पटाक्षेप मंगलवार को सुबह में
क्षेत्र के बासूपुर गाँव के पास नहर में उक्त महिला की लाश पाए जाने के साथ ही हो गया|ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सरायमोहिऊद्दीनपुर पुलिस चौकी प्रभारी रामदवर यादव और हेड कान्सटेबल पारस नाथ यादव ने लाश को बाहर निकलवा कर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया|फिलहाल गुमशुदा माॕ बेटे की लाश का नहर में मिलना लोगों के लिए एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है|