Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से खाली कराने के लिए प्रयास करते ग्राम प्रधान प्रतिनिधि।

जौनपुर - शाहगंज तहसील के ग्राम सभा ताखा पश्चिम में तमाम सरकारी जमीन जैसे तालाब ,पोखरे ,पशचर ,खलिहान आदि। जिस पर ग्राम सभा के दबंग लोगों द्वारा पाट कर कब्जा कर लिया गया है। जिसे खाली कराने के लिए ग्राम प्रधान ऊषा व उनके प्रतिनिधि बांकेलाल प्रयास कर रहे हैं । ताकि उनका सौंदर्य करण कराया जा सके । इस बा
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर - शाहगंज तहसील के ग्राम सभा ताखा पश्चिम में तमाम सरकारी जमीन जैसे तालाब ,पोखरे ,पशचर ,खलिहान आदि। जिस पर ग्राम सभा के दबंग लोगों द्वारा पाट कर कब्जा कर लिया गया है। जिसे खाली कराने के लिए ग्राम प्रधान ऊषा व उनके प्रतिनिधि बांकेलाल प्रयास कर रहे हैं । ताकि उनका सौंदर्य करण कराया जा सके । इस बाबत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बांकेलाल गांव की सामाजिक संस्था समाधान संगठन से मिलकर सभी कब्जे वाली भूमि का सर्वे किया और उनके साथ मीटिंग की। संस्था के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से अवैध कब्जे वाली भूमि को खाली कराने व उनके सौंदर्य करण में उनका साथ देने को कहा । इस बैठक में उपस्थित रहे समाधान संगठन के अध्यक्ष जय सिंह विमल ,प्रधान प्रतिनिधि बांकेलाल ,रमेश कनौजिया, रामहित वर्मा, सुरेश चंद्र आदि गांव के तमाम सम्मानित लोग।