Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर- ( उत्तर प्रदेश )- जहरखुरानीओं ने रेल यात्री को ट्रेन से धकेला हालत गंभीर।

जौनपुर- ( उत्तर प्रदेश )- शनिवार की शाम आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस 3 में गुलाबचंद (47) पुत्र गंगू निवासी अंबारी सठियांव थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ यात्रा कर रहे थे। बताते हैं कि जहरखुरानी उनके पीछे वहीं से लगे थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी । इसी बीच गुलाबचंद
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर- ( उत्तर प्रदेश )- शनिवार की शाम आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस 3 में गुलाबचंद (47) पुत्र गंगू निवासी अंबारी सठियांव थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ यात्रा कर रहे थे। बताते हैं कि जहरखुरानी उनके पीछे वहीं से लगे थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी । इसी बीच गुलाबचंद के मोबाइल पर फोन आया तो वे गेट पर खड़े होकर बात करने लगे । उनके कहने के अनुसार एक उचक्का उनकी मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगा जिसका विरोध करने पर हाथापाई शुरू हो गई । इसी दौरान उसके दूसरे साथी ने उन्हें ट्रेन से नीचे धकेल दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए इसकी सूचना वह किसी तरह जीआरपी पुलिस शाहगंज को दी । पुलिस उन्हें उपचार के लिए राजकीय पुरुश चिकित्सालय भेजा हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।