Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर - ( उत्तर प्रदेश ): 6 दिन पहले गायब युवक की लाश पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकती मिली।

जौनपुर - ( उत्तर प्रदेश ): दीपावली के दिन से गायब खड़ौरा ग्राम निवासी प्रमोद विश्वकर्मा ( 35 ) पुत्र शिवराम की लाश वही पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ पर लटकती मिली । गुरुवार को सुबह मंगरावां निवासी चंदर पेट्रोल पंप के पीछे नित्य क्रिया करने गया तो वहां युवक की लाश पेड़ पर लटकते देख गांव वालों को इसकी सूचन
Share:
जौनपुर - ( उत्तर प्रदेश ): 6 दिन पहले गायब युवक की लाश पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकती मिली।
Read in your preferred language.

जौनपुर - ( उत्तर प्रदेश ): दीपावली के दिन से गायब खड़ौरा ग्राम निवासी प्रमोद विश्वकर्मा ( 35 ) पुत्र शिवराम की लाश वही पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ पर लटकती मिली । गुरुवार को सुबह मंगरावां निवासी चंदर पेट्रोल पंप के पीछे नित्य क्रिया करने गया तो वहां युवक की लाश पेड़ पर लटकते देख गांव वालों को इसकी सूचना दी। गांव वालों ने जाकर देखा तो लाश प्रमोद की थी । ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों के साथ पुलिस को भी दी । सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी शशीकांत पटेल ने लाश को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा और पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका।