Tuesday, 15 September 2026 | 8:04 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: अनियंत्रित ट्रक पुलिस चौकी में घुसा एक की मौत

जौनपुर: सरपतहां थाना क्षेत्र के बलिया - लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम 12:00 बजे बड़ा हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रक सराय मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी में एक पान की गुमटी को तोड़ते हुए घुस गया इससे पूरी चौकी धारासाहि हो गई। इस घटना के कारण पुलिस चौकी के पास मौजूद एक युवक की दीवार गिरने से मलबे में दबने क
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर: सरपतहां थाना क्षेत्र के बलिया - लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम 12:00 बजे बड़ा हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रक सराय मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी में एक पान की गुमटी को तोड़ते हुए घुस गया इससे पूरी चौकी धारासाहि हो गई। इस घटना के कारण पुलिस चौकी के पास मौजूद एक युवक की दीवार गिरने से मलबे में दबने के कारण मौत हो गई । जबकि दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका उपचार शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है । विशेष सूत्रों से ज्ञात हुआ हुआ की शुक्रवार की रात शाहगंज की तरफ से सूरापुर जा रहा एक ट्रक महेंद्र यादव के पान की गुमटी को तोड़ते हुए पुलिस चौकी में घुस गया इससे पूरा भवन ही टूटकर खंडहर हो गया। रात्रि में सो रहे बाजार वासी तेज आवाज को सुनकर मौके पर पहुंचे। जहां चौकी पर तैनात दीवान प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल थे उन्हें आनन-फानन में शाहगंज स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है ।वही घटनास्थल पर मौजूद सराय मोहद्दीनपुर निवासी कल्लू ( 45 ) की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई ।लोगों ने उसके शव को बाहर निकाला और पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचना दी। ट्रक चालक रामफल पुत्र मईयादीन निवासी बड़ागांव थाना कोतवाली हमीरपुर जिला हमीरपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है बताया जा रहा है कि चालक नशे में था।