शाहगंज(जौनपुर)
तहसील क्षेत्र से सटे प्रसिद्ध बेलवाई धाम के तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी।
बताया जाता है की खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम नगवा निवासी 22 वर्षीय मोहित पुत्र जगदम्बा प्रसाद बीती रात लगभग 12 बजे शाहगंज स्थित परासिन गाँव निवासी अपने बुआ के लड़के 18 वर्षीय बृजेश को साथ लेकर शाहगंज तहसील क्षेत्र से सटे सुल्तानपुर जनपद के अखण्ड नगर थाना अंतर्गत ऐतेहासिक बेलवाई धाम दर्शन करने गया था।जहां तालाब में स्नान करते समय गहरे पानी मे दोनों चले गए और डूबने से दोनों की मौत हो गयी।किसी तरह सोमवार की अलसुबह परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया।दो जवान युवकों की मौत से ग्रामवासियों में शोक की लहर दौड़ गयी वहीं दोनों मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा पढ़ी के पोस्मार्टम हेतू अस्पताल भेज दिया।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर:बेलवाई धाम तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत
शाहगंज(जौनपुर) तहसील क्षेत्र से सटे प्रसिद्ध बेलवाई धाम के तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी। बताया जाता है की खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम नगवा निवासी 22 वर्षीय मोहित पुत्र जगदम्बा प्रसाद बीती रात लगभग 12 बजे शाहगंज स्थित परासिन गाँव निवासी अपने बुआ के लड़के 18 वर्षीय बृजेश को साथ लेकर शाहगं
Read in your preferred language.