Tuesday, 15 September 2026 | 7:14 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो घायल

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उक्त गांव में पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में सुनीता (50) पत्नी स्व
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उक्त गांव में पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में सुनीता (50) पत्नी स्व. मिठाई लाल व गीता (34) पत्नी राजेंद्र प्रसाद घायल हो गईं। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।