Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
UP News

जौनपुर: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो किशोर गम्भीर रूप में घायल

शाहगंज(जौनपुर): नगर के आजमगढ़ रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा समीप सड़क पार कर रहे बाइक सवार दो युवक रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीयों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर
Share:
Read in your preferred language.
शाहगंज(जौनपुर): नगर के आजमगढ़ रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा समीप सड़क पार कर रहे बाइक सवार दो युवक रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीयों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर गांव निवासी समीर (16) पुत्र रिजवान व फूलपुर निवासी सारिक (13) पुत्र राशिद नगर के भादी मोहल्ले में अपने ननिहाल आए थे। शनिवार की सुबह अपने मामा की बाइक लेकर दोनों किसी काम से बाजार निकले थे। बैंक आफ बड़ौदा के समीप सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर आजमगढ़ की ओर फरार हो गया।