Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:परिवारिक कलह से तंग युवक ने बेटे संग खाया जहर,युवक की मौत बेटे की हालत गंभीर

शाहगंज(जौनपुर): पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने बेटे संग जहर खा लिया उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया और बेटे को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया। क्षेत्र अशरफपुर (उसरहटा) गांव निवासी हौंसिला (25) पुत्र पांचू बुधवार की करीब आठ
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर): पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने बेटे संग जहर खा लिया उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया और बेटे को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया।
क्षेत्र अशरफपुर (उसरहटा) गांव निवासी हौंसिला (25) पुत्र पांचू बुधवार की करीब आठ बजे दो दिन पूर्व पत्नी से हुए विवाद से क्षुब्ध होकर अपने आठ माह के बेटे यश के साथ जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर स्वजनों ने दोनों को उपचार के लिए पुरूष चिकित्सालय लाया। जहाँ चिकित्सकों ने हौंसिला को मृत घोषित कर दिया। और बेटे यश की हालत गंभीर होने पर स्वजनों उपचार के निजी नर्सिंग होम भर्ती कराया। हौशिला की मौत की सूचना मिलने पर स्वजनों मे कोहराम मचा गया। स्वजन पुलिस सूचना दिए शव को अपने साथ ले गए।