Tuesday, 15 September 2026 | 5:31 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: दर्दनाक हादसा ! ढलाई मशीन पलटने से एक राहगीर समेत चार की दर्दनाक मौत

जौनपुर; शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत जमदहां गांव में देर शाम मकान की ढलाई करने वाली मशीन ट्रैक्टर समेत खाई में पलट गई। मशीन के नीचे दबकर एक राहगीर और तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक कहीं से ढलाई का कार्य करके मकान की ढलाई करने वाली मशीन
Share:
Read in your preferred language.


जौनपुर; शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत जमदहां गांव में देर शाम मकान की ढलाई करने वाली मशीन ट्रैक्टर समेत खाई में पलट गई। मशीन के नीचे दबकर एक राहगीर और तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक कहीं से ढलाई का कार्य करके मकान की ढलाई करने वाली मशीन को लादकर ट्रैक्टर जमदहा गांव से गुजर रहा था और असंतुलित होकर मशीन सहित खाई में पलट गया। ट्रैक्टर पर कई मजदूर बैठे हुए थे सभी को राहगीरों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। इनमें 3 मजदूरों और एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा कि मृतकों में तीन मजदूर अब्बोपुर गांव और एक साइकिल सवार मृतक राहगीर मानीखुर्द का रहने वाला है।