Tuesday, 15 September 2026 | 3:50 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: महिला को झांसा दे उचक्का नगदी व जेवर लेकर फरार

शाहगंज(जौनपुर): ज्योतिषी बनकर उचक्के ने झांसा देकर महिला का नौ हजार रु पए नगदी व गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगालते हुए उचक्के को पकड़ने के लिए कवायद मे जुटी हैं। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद सीमा से सटे कटार गांव निवासी प्रतिमा सिंह पत्नी डा. उपेंद्र सिंह जो नगर के दादर पुल के सम
Share:
जौनपुर: महिला को झांसा दे उचक्का नगदी व जेवर लेकर फरार
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर):
ज्योतिषी बनकर उचक्के ने झांसा देकर महिला का नौ हजार रु पए नगदी व गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगालते हुए उचक्के को पकड़ने के लिए कवायद मे जुटी हैं। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद सीमा से सटे कटार गांव निवासी प्रतिमा सिंह पत्नी डा. उपेंद्र सिंह जो नगर के दादर पुल के समीप किराए के मकान मे रहती है। गुरु वार की दोपहर बैंक से पैसा निकाल कर अपने बच्चे का एडमिशन कराने के लिए नगर के आयोध्या मार्ग पहुंची जहां उसे एक उचक्का मिल गया बातचीत में उचक्के ने खुद को ज्योतिषाचार्य बताते हुए महिला के घर परिवार के विषय में बात करते हुए महिला को अपने झांसे मे लेते हुए उसका भविष्य बताते हुए बहुत जल्द उसके बेटे की अकाल मौत की बात बताई। मौत को टालने के नाम पर उसने महिला के गले से सोने की चैन, कान का झुमका अगूंठी व पर्स एक थैले में रखवाकर अपने पास रखते हुए महिला को बिना पीछे देखे 51 कदम आगे बढ़ने की बात कही। पीडि़ता उसकी बातों में आकर आगे बढ़ी और लौट कर देखा तो उचक्का गायब था। महिला को अपने लुटने का एहसास होते ही वह दहाड़ें मारकर रोने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उक्त स्थान पर लगे सीसी टीवी फुटेज से उचक्के की पहचान का प्रयास करते हुए उसे पकड़ने के प्रयास मे जुटी हुई है।