Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: चोरों ने बनाया बंद घर को निशाना नगद समेत पचास हजार रुपए मूल्य का सामान किया पार

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित गोशाला के सामने चोरों ने एक घर का ताला तोड़ नगद समेत लगभग पचास हजार रुपए मूल्य का सामान पार कर दिया। उक्त मार्ग स्थित कलावती कालोनी के कमरा नम्बर 106 में मदन जायसवाल पुत्र जयराम जायसवाल किराये पर रहते हैं। मदन चिरैया मोड़ पर जनरल एवं कास्मेटिक क
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित गोशाला के सामने चोरों ने एक घर का ताला तोड़ नगद समेत लगभग पचास हजार रुपए मूल्य का सामान पार कर दिया।
उक्त मार्ग स्थित कलावती कालोनी के कमरा नम्बर 106 में मदन जायसवाल पुत्र जयराम जायसवाल किराये पर रहते हैं। मदन चिरैया मोड़ पर जनरल एवं कास्मेटिक की दुकान चलाते हैं। बताया जाता है कि बीती रात चोरों ने दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ अंदर गयें। इत्मीनान से घर खंगाला। नगद तेरह हजार रुपये दो मोबाइल दो पायल एक अंगुठी उठा ले गये। भुक्तभोगी परिवार के साथ कोलकाता गया था। पडोसियों द्वारा ताला टूटने की सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है।