Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :पीछे के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने किया लाखों का माल पार।

जौनपुर / उत्तर प्रदेश - शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के भादी गांव के उसरहिया पुरवा निवासी साहेब राम यादव के घर बीती रात चोर पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर में घुस गए और लाखों रुपए के गहने व नगदी लेकर फरार हो गए । आश्चर्य की बात यह रही कि घर के अंदर सो रहे परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी । परिजन उसी कमरे
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर / उत्तर प्रदेश - शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के भादी गांव के उसरहिया पुरवा निवासी साहेब राम यादव के घर बीती रात चोर पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर में घुस गए और लाखों रुपए के गहने व नगदी लेकर फरार हो गए । आश्चर्य की बात यह रही कि घर के अंदर सो रहे परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी । परिजन उसी कमरे में सो रहे थे जिस कमरे से चोरों ने गहने और रुपए रखे बक्से को चुराया। और बाहर लाकर बक्से का ताला तोड़कर लाखों के गहने व रुपए लेकर फरार हो गए ।सुबह उठने पर घर के बाहर टूटा बक्सा देख परिजनों को चोरी की जानकारी हुई । पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।