Tuesday, 15 September 2026 | 6:47 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:प्रधान संघ अध्यक्ष के चुनाव में हुआ जमकर बवाल

जौनपुर /सुइथाकला - ब्लॉक सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कुछ लोगों द्वारा उस समय जमकर बवाल किया गया जब संगठन के वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष बालकृष्ण यादव तथा जिला अध्यक्ष राय साहब यादव ने संयुक्त रुप से सभी प्रधानों से सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के दावेदार प्रधान को ब्
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर /सुइथाकला - ब्लॉक सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कुछ लोगों द्वारा उस समय जमकर बवाल किया गया जब संगठन के वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष बालकृष्ण यादव तथा जिला अध्यक्ष राय साहब यादव ने संयुक्त रुप से सभी प्रधानों से सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के दावेदार प्रधान को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने की बात कही तो इस पर कुछ ्ॅ असहमति जताते हुए बाहर चले गए। प्रधानों की कुल संख्या के आधे से अधिक प्रधानों की उपस्थिति में राजेंद्र प्रसाद यादव को ब्लॉक अध्यक्ष पद का मनोनयन प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया उसी समय मंच पर कुछ लोगों ने मंडल उपाध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता करते हुए धक्के मार कर बाहर निकाल दिए जिससे साधारण शिष्टाचार, सदाचार और नैतिकता शर्मसार हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग धक्का-मुक्की करते हुए मंडल उपाध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष को धक्के मार कर जबरदस्ती ढकेलते हुए नजर आए। ठीक वही किसी ने मंच पर मेज को पैर से ठोकर मार कर गिरा दिया।ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ गिने चुने लोग राजेंद्र प्रसाद यादव को अध्यक्ष के रूप में नहीं देखना चाहते थे इसलिए बदले और द्वेष की भावना से युक्त होकर ऐसी आपत्तिजनक स्थिति उत्पन्न करके प्रधानों के बहुमत से चुने गए फैसलों और जनमत को दरकिनार करके उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई तथा अपनी समाज विरोधी गतिविधियों का परिचय दिया। इस शर्मनाक, अनैतिक,अमानवीय और असामाजिक व्यवहार से माननीय व्यवहार के विपरीत गतिविधियां उजागर हो रही हैं। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने इस प्रकार की असामाजिक गतिविधियों तथा कृत्यों की घोर निंदा की है तथा अराजक तत्वों को आगाह किया है कि प्रधानों के संगठन में इस तरह की अराजकता का माहौल पैदा करके दखलअंदाजी न करें।