Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: शुरू हुआ सुप्रसिद्ध श्रीराम लीला का मंचन

शाहगंज(जौनपुर): शनिवार की रात नगर के गांधी नगर कलेक्टरगंज में सुप्रसिद्ध श्रीराम लीला का मंचन नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल के विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ। श्रीराम लीला मंचन नवरात्र दशहरा व भरत मिलाप के अवसर पर समुचित बिजली व साफ सफाई व्यवस्था को लेकर गीता जायसवाल ने लोगों को आश्वस्त
Share:
जौनपुर: शुरू हुआ सुप्रसिद्ध श्रीराम लीला का मंचन
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर): शनिवार की रात नगर के गांधी नगर कलेक्टरगंज में सुप्रसिद्ध श्रीराम लीला का मंचन नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल के विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ। श्रीराम लीला मंचन नवरात्र दशहरा व भरत मिलाप के अवसर पर समुचित बिजली व साफ सफाई व्यवस्था को लेकर गीता जायसवाल ने लोगों को आश्वस्त किया।
नगर में श्रीराम लीला मंचन दरभंगा बिहार की मंडली द्वारा किया जा रहा है। यहां की श्रीराम लीला क्षेत्र के अलावा अगल-बगल के जनपद में भी काफी प्रसिद्ध है। बडी संख्या में श्रद्धालु मंचन देखने नगर में आया करते हैं। शनिवार की रात से रात मंचन की शुरुआत हो चुकी है। उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्याम जी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, विजय विद्यार्थी, घनश्याम जायसवाल, हनुमान प्रसाद, सुनील जायसवाल, जवाहिर जायसवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।