शाहगंज (जौनपुर): शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी क्षेत्र स्थित अरगूपुर कलां गांव निवासी युवक को बीबीगंज बाजार से घर लौटते समय रामपुर मोड़ के समीप बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव निवासी 24 वर्षीय अजय अग्रहरि पुत्र प्रेमचंद अग्रहरि स्थानीय बीबीगंज बाजार में चाट की दुकान चलाता है। बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय रामपुर मोड़ के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए ।
भारत
जौनपुर: रंजिश में बदमाशों ने युवक पर गोली चलाई
शाहगंज (जौनपुर): शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी क्षेत्र स्थित अरगूपुर कलां गांव निवासी युवक को बीबीगंज बाजार से घर लौटते समय रामपुर मोड़ के समीप बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस
Read in your preferred language.