Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: ग्राम सभा की जमीन पर बने पक्के मकान को स्थानीय प्रशासन ने ढहवाया

शाहगंज(जौनपुर) : तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरपतहां के एक गांव में ग्रामसभा की जमीन पर कुछ दबंगो ने तीन कमरे का पक्का मकान बना कर लिया था। इससे बगल में पंचायत भवन बनने मे दिक्कतें आ रही थी।ग्रामीणों के शिकायत पर मंगलवार को तहसील व पुलिस प्रशासन ने जेसीबी उक्त अवैध मकान ढहवा दिया गया। तहसील प्रशासन के कार
Share:
जौनपुर: ग्राम सभा की जमीन पर बने पक्के मकान को स्थानीय प्रशासन ने ढहवाया
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर) : तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरपतहां के एक गांव में ग्रामसभा की जमीन पर कुछ दबंगो ने तीन कमरे का पक्का मकान बना कर लिया था। इससे बगल में पंचायत भवन बनने मे दिक्कतें आ रही थी।ग्रामीणों के शिकायत पर मंगलवार को तहसील व पुलिस प्रशासन ने जेसीबी उक्त अवैध मकान ढहवा दिया गया। तहसील प्रशासन के कार्यवाही से कब्जेदारों मे हडकंप मच गया।
थाना क्षेत्र के बसिरहां गांव में रमपत्ति बिन्द, मूलचंद बिन्द, शोभई बिन्द ने पंचायत भवन की नवीन परती जमीन पर तीन कमरे का पक्का मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया था और पंचायत भवन बनने में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे। उप जिलाधिकारी शाहंगज नीतीश कुमार सिह के निर्देश पर राजस्व टीम गठित करके पैमाइश कराई गयी। नवीन परती में दबंगो द्वारा कब्जा पाया गया। राजस्व विभाग ने दबंगो को उक्त जमीन को खाली करने का नोटिस भी दिया था लेकिन दबंग नहीं मान रहे थे।
उप जिलाधिकारी शाहंगज नीतीश कुमार सिंह ने मंगलवार को राजस्व टीम के लेखपाल विकास कुमार सिंह व पुलिस बल के साथ जेसीबी भेज कर दंबगो के कब्जे से उक्त नवीन परती की जमीन पर बने तीन कमरे को ढहवा दिया गया। जिससे अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया।