Tuesday, 15 September 2026 | 7:22 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: अतिक्रमण हटाने के लिए उप जिलाधिकारी ने दी चेतावनी।

जौनपुर / उत्तर - प्रदेश - तहसील शाहगंज के नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर उप जिला अधिकारी शाहगंज नीतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर प्रशासन द्वारा भ्रमण किया गया और लोगों से अपील की गई कि वह अपने अपने अतिक्रमण को तुरंत हटा लें । ऐसा ना करने वालों पर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएग
Share:
जौनपुर: अतिक्रमण हटाने के लिए उप जिलाधिकारी ने दी चेतावनी।
Read in your preferred language.

जौनपुर / उत्तर - प्रदेश - तहसील शाहगंज के नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर उप जिला अधिकारी शाहगंज नीतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर प्रशासन द्वारा भ्रमण किया गया और लोगों से अपील की गई कि वह अपने अपने अतिक्रमण को तुरंत हटा लें । ऐसा ना करने वालों पर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा और जुर्माना वसूला जाएगा । प्रशासन द्वारा लोगों से कहा गया कि पालिका द्वारा बनाए गए नाली के अंदर ही अपनी दुकान लगाएं बाहर जो टीन शेड वगैरह लगे हैं उसे 24 घंटे के अंदर हटा ले। इस कार्रवाई के दौरान उप जिला अधिकारी के साथ क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रदीप गिरी , इंस्पेक्टर पालिका सुरेंद्र शर्मा , प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य उपस्थित रहे।