Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : जय श्री राम के गगनभेदी नारे से गुंजायमान हुआ नगर

शाहगंज : श्री राम प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति संयोजक रुपेश जायसवाल के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाला गया। यात्रा रविवार अपराह्न बाहर बजे संगत नगर स्थित संगत जी मन्दिर निकला। यात्रा में धर्म ध्वजा लिए रामभक्त आगे आगे चलते रहे। वहीं पुरुषोत्तम श्रीराम की विभिन्न झांकी बैंड़ पार्टी डीजे एवं ढ़ोल म
Share:
जौनपुर : जय श्री राम के गगनभेदी नारे से गुंजायमान हुआ नगर
Read in your preferred language.


शाहगंज : श्री राम प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति संयोजक रुपेश जायसवाल के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाला गया। यात्रा रविवार अपराह्न बाहर बजे संगत नगर स्थित संगत जी मन्दिर निकला। यात्रा में धर्म ध्वजा लिए रामभक्त आगे आगे चलते रहे। वहीं पुरुषोत्तम श्रीराम की विभिन्न झांकी बैंड़ पार्टी डीजे एवं ढ़ोल मंजीरे के साथ रामधुन पर कीर्तन करते रामभक्त चलते रहे। यात्रा संगत नगर पुराना चौक पीएनबी चौक होते हुए रामलीला भवन चौक कोतवाली चौक डाकघर तिराहा जेसीज चौक होते हुए नगर भ्रमण कर घासमंडी चौक स्थित राम जानकी मन्दिर बौलिया पोखरा पहुंचा।
इस दौरान विधायक रमेश सिंह, दिलीप अग्रहरि, श्री राम अग्रहरि, अनिल मोदनवाल, देवेश जायसवाल, श्याम जी मोदनवाल, दिनेश कांत यादव, संदीप जायसवाल, विजय अग्रहरि, आनंद अग्रहरि, भुनेश्वर मोदनवाल, रविकांत जायसवाल, मुकेश जायसवाल, रामजी चौरसिया, हनुमान अग्रहरि, रीता जायसवाल, खुशबू जायसवाल अनूपमा अग्रहरि, बिट्टू किन्नर समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।