शाहगंज(जौनपुर): बुधवार को कोतवाली परिसर में बड़ी संख्या में लेखपाल जुट गए । बाइक चोरी की रपट लिखाने पहुंचे लेखपालों ने प्रभारी निरीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया । सूचना पर उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह वहां पहुंचे और उनके हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज हुआ । बाद में लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर दुर्व्यवहार की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की ।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को तहसील परिसर में खुटहन सर्किल कार्यालय के बाहर खड़ी रोशन अली नामक लेखपाल की लाल रंग की अपाचे बाइक गायब हो गई । लेखपालों के मुताबिक परिसर में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय है और इससे पहले कृष्णदेव, विवेक सिंह और संतोष बिंद आदि लेखपालों की भी बाइक तहसील परिसर से गायब हो चुकी है । रोशन अली ने इसकी लिखित तहरीर कोतवाली में दी लेकिन मुकदमा नहीं लिखा गया । बुधवार सुबह लेखपाल संघ के अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में लेखपालों का समूह इसकी शिकायत करने कोतवाली पहुंचे । आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ने उनकी शिकायत को तवज्जो नहीं दी और दुर्व्यवहार भी किया । ऐसे में लेखपालों ने विरोध जताया और वहां बड़ी संख्या में जुटने लगे ।
सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह भी पहुंचे । उन्होंने लेखपालों को समझाया बुझाया । उनके हस्तक्षेप के बाद बाइक चोरी का मुकदमा भी दर्ज हुआ । बाद में लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तहसील परिसर में वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने समेत प्रभारी निरीक्षक के दुर्व्यवहार पर कार्रवाई करने की मांग की ।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर : लेखपालों ने लगाया प्रभारी निरीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शाहगंज(जौनपुर): बुधवार को कोतवाली परिसर में बड़ी संख्या में लेखपाल जुट गए । बाइक चोरी की रपट लिखाने पहुंचे लेखपालों ने प्रभारी निरीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया । सूचना पर उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह वहां पहुंचे और उनके हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज हुआ । बाद में लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन दे
Read in your preferred language.