Tuesday, 15 September 2026 | 5:25 AM
भारत

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में घायल टेंपो चालक की उपचार के दौरान हुई मौत

शाहगंज(जौनपुर) : नगर के खुटहन मार्ग स्थित लक्ष्मी टावर के समीप रोडवेज बस व टेंपो की आमने-सामने टक्कर में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। खुटहन मार्ग स्थित लक्ष्मी टावर के समीप बुधवार की सुबह इलाहाबाद की तरफ से आ रही रोडव
Share:
जौनपुर : सड़क दुर्घटना में घायल टेंपो चालक की उपचार के दौरान हुई मौत
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर) : नगर के खुटहन मार्ग स्थित लक्ष्मी टावर के समीप रोडवेज बस व टेंपो की आमने-सामने टक्कर में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। खुटहन मार्ग स्थित लक्ष्मी टावर के समीप बुधवार की सुबह इलाहाबाद की तरफ से आ रही रोडवेज बस व खुटहन की तरफ जा रही टेंपो की आमने-सामने हुई टक्कर में टेंपो चालक मनोज (45) पुत्र मुन्नीलाल निवासी कौड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।