Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : मांगलिक कार्यक्रम के बीच अचानक पानी में उतरा करंट, बर्तन धो रहे युवक की दर्दनाक मौत

शाहगंज : क्षेत्र के कोरवलिया गांव में चल रहे मांगलिक कार्यक्रम के दौरान बर्तन धोते समय पानी में पंखा गिरने से अचानक पानी में उतरे करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से (23) वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक दीपांशु तिवारी (23) पुत्र विश्वामित्र तिवार
Share:
जौनपुर : मांगलिक कार्यक्रम के बीच अचानक पानी में उतरा करंट, बर्तन धो रहे युवक की दर्दनाक मौत
Read in your preferred language.


शाहगंज : क्षेत्र के कोरवलिया गांव में चल रहे मांगलिक कार्यक्रम के दौरान बर्तन धोते समय पानी में पंखा गिरने से अचानक पानी में उतरे करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से (23) वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मृतक दीपांशु तिवारी (23) पुत्र विश्वामित्र तिवारी बिहार प्रांत के शिवान जनपद के पचरुखी थाना क्षेत्र के मटू छपरा गांव निवासी था। शाहगंज में कछरा रोड सुरिस में किराए के मकान में रहकर नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक तीन भाई तीन बहन है। वह भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता की मौत डेढ़ वर्ष पहले हो गई थी। बरात में शामिल लोगों ने बताया कि बर्तन धोते समय अचानक पंखा गिरा और उसका करंट पानी मे उतर गया। दीपांशु ने उसे छुआ तभी करंट की चपेट में आ गया। वहां मौजूद लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया।