Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

जौनपुर: क्षेत्र के उसरहटा गांव स्थित मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली के साथ छात्र अपने हाथों से बने पोस्टर लेकर निकले। पोस्टर पर मतदाताओं को जागरूक करने संबंधी चित्र और संकेत अंकित थे। प्राचार्य नौशाद अहमद खान ने बताया कि आगामी 7 मार्च को म
Share:
Read in your preferred language.


जौनपुर: क्षेत्र के उसरहटा गांव स्थित मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली के साथ छात्र अपने हाथों से बने पोस्टर लेकर निकले। पोस्टर पर मतदाताओं को जागरूक करने संबंधी चित्र और संकेत अंकित थे।
प्राचार्य नौशाद अहमद खान ने बताया कि आगामी 7 मार्च को मतदान करने के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली कॉलेज परिसर से निकलकर गोरारी कस्बे तक गई और वापस ढढवारा गांव तक जाकर कॉलेज लौट आए। इसके पहले प्रार्थना सभा में सभी छात्रों को निर्भीक होकर और बगैर किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए मतदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रबंधक अल्तमश बरलाल, सचिव मिर्जा अशरफ बेग, सतीश कुमार मिश्रा और अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज की प्रबंधक कहकशां खान उपस्थित रहीं।