Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: प्रमुख पद के चुनाव की तैयारी जोरों पर नामांकन आज।

जौनपुर/ शाहगंज- कार्यालय विकासखंड (सोधी) शाहगंज पर ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है ।नामांकन आज 11:00 बजे से 3:00 बजे तक होगा। चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ की राजनीति चरम पर है प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं । प्रमुख सूत्रों से ज्ञात हो रहा है क
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर/ शाहगंज- कार्यालय विकासखंड (सोधी) शाहगंज पर ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है ।नामांकन आज 11:00 बजे से 3:00 बजे तक होगा। चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ की राजनीति चरम पर है प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं । प्रमुख सूत्रों से ज्ञात हो रहा है कि कुछ प्रत्याशी सदस्यों का प्रमाण पत्र ले लिए हैं जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। चुनाव आयोग ने इस स्थिति से निपटने के लिए बिना प्रमाण पत्र के मतदान का आदेश दिया है जिससे निष्पक्ष चुनाव हो सके ।आयोग द्वारा अपने अभिलेखों की जांच कर के सदस्यों को मतदान के लिए आईडी प्रूफ के साथ परमिशन दी जाएगी। वही दिव्यांग व निरक्षर सदस्यों की पूरी मदद की जाएगी ।नामांकन पत्रों की जांच आज दोपहर 3:00 बजे से व मतदान 10 तारीख को होगा।