Tuesday, 15 September 2026 | 5:25 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : यातायात सुरक्षा के मद्देनजर छात्र छात्राओं को दिलायी गयी शपथ

शाहगंज(जौनपुर) : स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत सबरहद तालीमाबाद स्थित सर सैय्यद अहमद इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यातायात सुरक्षा के मद्देनजर छात्रों को शपथ दिलाई गई। शपथ में छात्रों ने यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद नईम ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर शुक्रवा
Share:
जौनपुर : यातायात सुरक्षा के मद्देनजर छात्र छात्राओं को दिलायी गयी शपथ
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर) : स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत सबरहद तालीमाबाद स्थित सर सैय्यद अहमद इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यातायात सुरक्षा के मद्देनजर छात्रों को शपथ दिलाई गई। शपथ में छात्रों ने यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद नईम ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर शुक्रवार को जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान छात्रों ने सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखने, यातायात नियमों का खुद और अपने परिज़नों से पालन कराने, दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट पहनने, कार चलाते समय हमेशा सीटबेल्ट पहनने, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने, चलाते समय कभी भी मोबाईल फोन पर बात नहीं करने, एम्बुलेंस और फायर बिग्रेड की गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता देने और सड़क दुर्घटना पीड़ितों की दुर्घटना के दौरान सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली।