Tuesday, 15 September 2026 | 2:41 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:ईद-उल-अजहा पर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने दी मुबारकबाद, ईदगाह मस्जिद जौनपुर में हुई मुलाकात

जौनपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 आज जनपद में ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर के लोकप्रिय सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने ईदगाह मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समुदाय को दिली मुबारकबाद दी। इस मौके पर उन्होंने लोगों के साथ सौहार्द्रपूर्ण संवाद करते हुए इस पर्व के महत्व और मू
Share:
जौनपुर:ईद-उल-अजहा पर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने दी मुबारकबाद, ईदगाह मस्जिद जौनपुर में हुई मुलाकात
Read in your preferred language.

जौनपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 आज जनपद में ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर के लोकप्रिय सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने ईदगाह मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समुदाय को दिली मुबारकबाद दी। इस मौके पर उन्होंने लोगों के साथ सौहार्द्रपूर्ण संवाद करते हुए इस पर्व के महत्व और मूल भावना को रेखांकित किया।

 ईदगाह मस्जिद में आयोजित इस खास मुलाकात में पूर्व विधायक अरशद खान, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या, मनोज मौर्य सहित कई गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और देश में अमन-चैन, भाईचारा और तरक्की की कामना की।

बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा “ईद-उल-अजहा त्याग, बलिदान और समर्पण का पर्व है। यह हमें आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। इस मुबारक मौके पर मैं देशवासियों की खुशहाली, तरक्की और शांति के लिए दुआ करता हूं।” ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म में आस्था और कुर्बानी का प्रतीक पर्व है। यह पर्व पैगंबर इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) की अल्लाह के प्रति निस्वार्थ भक्ति और बलिदान की भावना की याद में मनाया जाता है।ईदगाह परिसर में बड़ी संख्या में लोग सांसद महोदय से मिलने और उन्हें सुनने पहुंचे। लोगों ने उनके विचारों की सराहना की और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। इस अवसर पर शहर में विशेष साफ-सफाई, सुरक्षा और शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में नमाज अदा कर सकें।