Monday, 14 September 2026 | 10:42 PM
UP News

जौनपुर : खुटहन ब्लाक प्रमुख ने किया शपथ ग्रहण मौके पर मौजूद रहे राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं विधायक रमेश चन्द्र

खुटहन /जौनपुर : खुटहन से नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने २० जुलाई को शपथ ग्रहण कर ब्लाक का पदभार ग्रहण किया, इस मौके पर जौनपुर सदर से विधायक एवं वर्तमान राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं बदलापुर से विधायक रमेश चंद्र मिस्रा मौके पर मौजूद रहे, बृजेश यादव ने पदभार ग्रहण करते हुए समस्त ब्लाक की
Share:
जौनपुर : खुटहन ब्लाक प्रमुख ने किया शपथ ग्रहण मौके पर मौजूद रहे राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं विधायक रमेश चन्द्र
Read in your preferred language.

खुटहन /जौनपुर : खुटहन से नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने २० जुलाई को शपथ ग्रहण कर ब्लाक का पदभार ग्रहण किया, इस मौके पर जौनपुर सदर से विधायक एवं वर्तमान राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं बदलापुर से विधायक रमेश चंद्र मिस्रा मौके पर मौजूद रहे, बृजेश यादव ने पदभार ग्रहण करते हुए समस्त ब्लाक की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि खुटहन ब्लाक क्षेत्र की सभी समस्याओं का निराकरण हम आप सभी के सहयोग निस्तारण करंगे। शपथ ग्रहण के दौरान खुटहन थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने में बहुत सराहनीय योगदान रहा , सभी सुरक्षा कर्मी चप्पे चप्पे पर कड़ी निगरानी रखे रहे ,जिसके कारण शपथ समारोह शांति पुर्वक सम्पन्न हुआ। राज्य मंत्री गिरिश चन्द्र यादव ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास चाहती हैं जिसका उदाहरण आप सब के सामने हैं कि आज एक किसान का बेटा खुटहन का ब्लाक प्रमुख बन गया, बैंठक को सम्बोधित करते हुए बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिस्रा ने कहा कि खुटहन की जनता ने बृजेश यादव को ब्लाक प्रमुख बनाकर जो सम्मान दिया हैं हम सभी सदस्यों एवं जनता को बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं। और खुटहन ब्लॉक के विकास में हमारा पुरा सहयोग रहेगा ।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय, अमर नाथ मिस्रा , पत्रकार संघ खुटहन के अध्यक्ष बुजेश उपाध्याय ,खुटहन गाँव नव निर्वाचित ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र मौर्य , रमेश सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।