Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : भारत विकास परिषद की महावीर शाखा ने विधि—विधान से किया पूजन—अर्चन

शाहगंज : भारत विकास परिषद महावीर शाखा की महिलाओं ने महिला संयोजिका रीता जायसवाल की देख—रेख में तीज महोत्सव का आयोजन पक्का पोखरा के राम जानकी मंदिर में हुआ जहां पदाधिकारियों व सदस्यों ने शंकर पार्वती की पूजा अर्चना के साथ ही भजन कीर्तन करते हुए भगवान शंकर व पार्वती की कथा सुना। साथ ही अखंड सौभाग्यवती
Share:
जौनपुर : भारत विकास परिषद की महावीर शाखा ने विधि—विधान से किया पूजन—अर्चन
Read in your preferred language.


शाहगंज : भारत विकास परिषद महावीर शाखा की महिलाओं ने महिला संयोजिका रीता जायसवाल की देख—रेख में तीज महोत्सव का आयोजन पक्का पोखरा के राम जानकी मंदिर में हुआ जहां पदाधिकारियों व सदस्यों ने शंकर पार्वती की पूजा अर्चना के साथ ही भजन कीर्तन करते हुए भगवान शंकर व पार्वती की कथा सुना। साथ ही अखंड सौभाग्यवती होने का निर्जला व्रत रखते हुये माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित कर प्रसन्न कर अपने पति के लिए अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद पाने का प्रयास किया।
इस अवसर पर शालिनी सोनी, रेखा जायसवाल, अमृता सोनी, सुमन जायसवाल, आशा गुप्ता, गीता जायसवाल (मुन्नी), अनामिका मिश्रा, डॉ रुचि मिश्रा, गीता सिंह, नीलम अग्रहरी, खुशबू जायसवाल, दीपिका अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।