Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: दो दुकानों में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के अर्गूपुर कला गांव स्थित बाजार में शनिवार देर रात कपड़े व जनरल स्टोर की दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अगलगी के कारण का पता नहीं चल सका। उक्त गांव निवासी मो. इलियास की बाजार में कपड़े की दुकान है। उसके ठीक बगल की दुकान में उनका बेटा मो. आज़म
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के अर्गूपुर कला गांव स्थित बाजार में शनिवार देर रात कपड़े व जनरल स्टोर की दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अगलगी के कारण का पता नहीं चल सका।
उक्त गांव निवासी मो. इलियास की बाजार में कपड़े की दुकान है। उसके ठीक बगल की दुकान में उनका बेटा मो. आज़म जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। शनिवार की रात पिता पुत्र दुकान बन्द कर घर चले गए। देर रात पड़ोसियों ने दुकान के भीतर से आग की लपटें निकलती देख घटना की जानकारी दुकान स्वामी को देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके तबतक दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। भुक्तभोगी के मुताबिक घटना में 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जाता है। भुक्तभोगी द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।