Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: सात वाहनों के पार्ट्स के साथ कबाड़ व्यवसायी गिरफ्तार

शाहगंज(जौनपुर): नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित कबाड़ व्यापारी की दुकान पर शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर दुकान से सात वाहनों के विभिन्न पार्ट्स बरामद करते हुए व्यापारी को गिरफ्तार किया।मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक अंगद प्रसाद तिवारी ने हमराहियों के साथ फैजाबाद रोड स्थित दुकान पर छापेमारी की। द
Share:
जौनपुर: सात वाहनों के पार्ट्स के साथ कबाड़ व्यवसायी गिरफ्तार
Read in your preferred language.



शाहगंज(जौनपुर): नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित कबाड़ व्यापारी की दुकान पर शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर दुकान से सात वाहनों के विभिन्न पार्ट्स बरामद करते हुए व्यापारी को गिरफ्तार किया।मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक अंगद प्रसाद तिवारी ने हमराहियों के साथ फैजाबाद रोड स्थित दुकान पर छापेमारी की।
दुकान से सात वाहनों के भारी संख्या में विभिन्न पार्ट्स बरामद करते हुए दुकानदार दुर्गा प्रसाद पुत्र गुलाबचंद को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि दुकान से बरामद किए गए पार्ट्स चोरी के वाहनों के प्रतीत होते हैं। उक्त पार्ट्स कहां से आए इसकी जांच की जा रही है। जिससे वाहन चोरों तह पहुंचा जा सके।