शाहगंज और सरपतहा में हुई हत्याओं के आरोपितों की तलाश में निकली एसओजी और खेतासराय पुलिस के शिकंजे में चार अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर भुड़ क ड़ हा गिरफ्त में आ गए।उनके पास से एक कुन्तल अवैध गांजा,एक स्कार्पियों व तमंचा बरामद किया है।सभी आरोपितों को एनडीपीएस एक्ट और आर्मएक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया।
गांजा रैकेट के अंतर्जनपदीय रैकेट के आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली। मीडिया को जारी प्रेस नोट में एसओजी प्रभारी धर्मवीर सिंह और स्थानीय पुलिस ने दावा किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ़ चलाए गए अभियान के तहत सरपतहा प्रधान हत्याकांड और भरौली में हुए गोलीकांड के आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए फील्ड में थे,तभी मुखबिर की सूचना पर भूड़कुड़हा मोड़ पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बैरीकेडिंग कर दिया।काली रंग की स्कार्पियो यूपी 62 बीए 0008 की तलाशी ली तो एक कुन्तल गांजा के साथ एक अदद तमंचा और एक जिन्दा कारतूस के साथ चार लोगों को दबोच लिया।सभी आरोपित आजमगढ़ जनपद के है,जो गैर जनपदों में अवैध गांजा की डिलीवरी करते थे।आरोपित विजय विश्वकर्मा पुत्र सुभाष विश्वकर्मा 26 वर्ष,महावीर पुत्र बांकेलाल 30 वर्ष निवासी मुतकल्लीपुर,थाना पवई आजमगढ़।शिव कुमार मौर्य पुत्र तेज़ प्रताप मौर्य 30 वर्ष निवासी सिपा थाना अहिरौला,राहुल राजभर पुत्र चन्द्रभान राजभर निवासी गुमकोठी थाना अहिरौला आजमगढ़ को एनडीपीएस और आर्मएक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया।इस संयुक्त कार्रवाई खेतासराय पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस की टीम शामिल रही,जिस में एसओजी प्रभारी धर्मवीर सिंह,एसएचओ राजेश कुमार यादव,सर्विलांस सेल प्रभारी रामजन्म यादव समेत दस कांस्टेबल मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर: शाहगंज और सरपतहा में हुए घटित घटनाओं के आरोपितों की तलाश में निकली टीम के गिरफ्त में गांजा तस्कर
शाहगंज और सरपतहा में हुई हत्याओं के आरोपितों की तलाश में निकली एसओजी और खेतासराय पुलिस के शिकंजे में चार अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर भुड़ क ड़ हा गिरफ्त में आ गए।उनके पास से एक कुन्तल अवैध गांजा,एक स्कार्पियों व तमंचा बरामद किया है।सभी आरोपितों को एनडीपीएस एक्ट और आर्मएक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया। गां
Read in your preferred language.