Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
भारत

जौनपुर: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना द्वारा अन्न वितरण।

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश- शाहगंज तहसील के गांव में भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना का कार्यक्रम जोर शोर से चलाया गया। कल दिनांक 5 अगस्त को यह कार्यक्रम एक उत्सव के रूप में मनाया गया। द दस्तक की टीम ने आज ग्रामीण क्षेत्रों में कई कोटे के दुकानों का दौरा किया। जैसे ताखा पश्चिम, ताखा पूरब, भाद
Share:
Read in your preferred language.
जौनपुर/ उत्तर प्रदेश- शाहगंज तहसील के गांव में भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना का कार्यक्रम जोर शोर से चलाया गया। कल दिनांक 5 अगस्त को यह कार्यक्रम एक उत्सव के रूप में मनाया गया। द दस्तक की टीम ने आज ग्रामीण क्षेत्रों में कई कोटे के दुकानों का दौरा किया। जैसे ताखा पश्चिम, ताखा पूरब, भादी, रसूलपुर, गोडीला, मदरहा, पट्टी चकेसर आदि। जहां पर दुकानों को सजाया गया और प्रधानमंत्री की फोटो छपे झोले के साथ अनाज वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान, कोटेदार,व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की लगे रहे ।ग्राम ताखा पश्चिम के कोटेदार अखिलेश कुमार के साथ सक्षम अधिकारी बृजभूषण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपमा देवी, रीता देवी, इंदु देवी। ग्राम भादी के कोटेदार ब्रजराज यादव के साथ रामकरण नोडल अधिकारी ,सरोजा देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लगी रही। इसी तरह अन्य दुकानों पर अलग-अलग अधिकारी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया।