Tuesday, 15 September 2026 | 3:26 AM
भारत

जौनपुर: कोहरा,और बर्फीली हवा,चलने से गलन बढ़ी सर्दी से लोग कांप रहे है

जौनपुर: शीत लहर के कहर से आम लोगों का जीवन बेहाल हो गया है। ठण्ड से कांपते लोगों के लिए यह मौसम जान लेवा साबित हो रहा है लोग ठण्ड से बचने केलिए जगह जगह पर कूड़ा करकट और गन्दगी जला कर राहत पाने का प्रयास कर रहे है। वजह प्रशासन द्वारा पूरे जिले में कही भी अलाव की उचित व्यवस्था नहीं की गयी है। नगर पालिक
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर: शीत लहर के कहर से आम लोगों का जीवन बेहाल हो गया है। ठण्ड से कांपते लोगों के लिए यह मौसम जान लेवा साबित हो रहा है लोग ठण्ड से बचने केलिए जगह जगह पर कूड़ा करकट और गन्दगी जला कर राहत पाने का प्रयास कर रहे है। वजह प्रशासन द्वारा पूरे जिले में कही भी अलाव की उचित व्यवस्था नहीं की गयी है। नगर पालिका और नगर पंचायतों में अलाव जलाने की मात्र खाना की पूर्ति की जा रही है। कम्बल का वितरण भी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। शासन गरीबों की व्यवस्था में अरबों खर्च करती है लेकिन हकीकत में नाम मात्र ही दिखाई देता है। शहर में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। चैराहों पर कही  कही पर अलाव दिखाई दे रहा है मजदूर और रिक्शावान कांप रहे है। तहसील प्रशासन द्वारा भी कहीं अलाव की व्यवस्था का दर्शन नहीं हो रहा है।