Tuesday, 15 September 2026 | 5:55 AM
भारत

जौनपुर: पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष में पांच घायल

शाहगंज(जौनपुर) क्षेत्र के गोड़िला गांव में आबादी की जमीन पर मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों के बीच हुई जमकर मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया । जहां तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उक्त
Share:
जौनपुर: पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष में पांच घायल
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर)
क्षेत्र के गोड़िला गांव में आबादी की जमीन पर मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों के बीच हुई जमकर मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया । जहां तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उक्त गांव में गुरुवार की सुबह करीब सात बजे आबादी की जमीन पर मकान निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। मारपीट की घटना में एक पक्ष से तिलकधारी (48) उसकी पत्नी राजकुमारी (45), चानतारा देवी (50) व दूसरे पक्ष से ललौती देवी (60) व उसका पुत्र संतोष (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तिलकधारी, व संतोष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शांति व्यवस्था की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात की गई है।