Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:पिता पुत्र ने पड़ोसी को किया मरणासन्न

शाहगंज(जौनपुर) कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में मामूली बात पर हुए विवाद में दबंग पिता पुत्र ने पड़ोसी युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। सरिया और हॉकी से हुए हमले में युवक के सर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल युवक को जिला अ
Share:
जौनपुर:पिता पुत्र ने पड़ोसी को किया मरणासन्न
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर)
कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में मामूली बात पर हुए विवाद में दबंग पिता पुत्र ने पड़ोसी युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। सरिया और हॉकी से हुए हमले में युवक के सर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी
शाहबाज (28) पुत्र पीर मोहम्मद का पड़ोसी हफीजुल्लाह पुत्र बेचन और उनके बेटे जिलानी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पिता पुत्र ने शाहबाज को हाकी सरिया से पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हफीजुल्लाह को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। चिकित्सकों के मुताबिक पीड़ित युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।