Tuesday, 15 September 2026 | 7:12 AM
भारत

जौनपुर:आकाशिय बिजली लगने से खुटहन में किसान की मौत दरवाजे पर जल जमाव से लोगों का आना जाना मुश्किल

खुटहन जौनपुर जौनपुर ज़िले के खुटहन थाना क्षेत्र में ग्राम सभा खुटहन निवासी रामपाल मौर्य अपने खेत में काम कर रहे थे शनिवार शाम तेज बारिश एवं बिजली की चमक की चपेट में आने से रामपाल मौर्य गिर पड़े गाँव वालो द्वारा तत्काल खुटहन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया , पुल
Share:
जौनपुर:आकाशिय बिजली लगने से खुटहन में किसान की मौत दरवाजे पर जल जमाव से लोगों का आना जाना मुश्किल
Read in your preferred language.

खुटहन जौनपुर

जौनपुर ज़िले के खुटहन थाना क्षेत्र में ग्राम सभा खुटहन निवासी रामपाल मौर्य अपने खेत में काम कर रहे थे शनिवार शाम तेज बारिश एवं बिजली की चमक की चपेट में आने से रामपाल मौर्य गिर पड़े गाँव वालो द्वारा तत्काल खुटहन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया , पुलिस को सुचना मिलते ही जरुरी कार्यवाही करते हुए पी एम के लिए भेज दिया । पत्नी विमला देवी का रो रो कर बुरा हाल । विशेष जानकारी के लिए बता दे कि मृतक का मकान क ई सालो से जल जमाव से ग्रसित हैं लेकिन गाँव के कुछ लोगों की दबंगयी के चलते उचित रूप से पानी निकालने की व्यवस्था नहीं हो पा रही ,ग्राम प्रधान पाइप लगवा रहे थे जो कि कुछ लोगों द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया हैं जिसकी सुचना उप जिला अधिकारी महोदय को ग्राम प्रधान एवं गाँव के अन्य लोगों द्वारा दो दिन पहले दिया गया लेकिन प्रशासन ने नहीं ली अब तक ख़बर, मृतक के दरवाजे तक पांव में जुते चप्पल पहनकर नहीं जाया जा सकता क्योंकि नाली खुदाई से चारों तरफ फिसलन ज्यादा हैं