Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर:विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने चलाया चेकिंग अभियान किए लाखों की वसूली

शाहगंज(जौनपुर) :विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रामनरेश के निर्देशन में टीम ने शाहगंज में सघन चेकिंग अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से 4 लाख 50 हजार रुपए की वसूली की है पैसा ना जमा करने पर 15 बड़े बकायेदारों की कनेक्शन को काट भी दिए वहीं पर 12 लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीयन कराकर छूट का लाभ भ
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर) :विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रामनरेश के निर्देशन में टीम ने शाहगंज में सघन चेकिंग अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से 4 लाख 50 हजार रुपए की वसूली की है पैसा ना जमा करने पर 15 बड़े बकायेदारों की कनेक्शन को काट भी दिए वहीं पर 12 लोगों ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीयन कराकर छूट का लाभ भी उठाया टीम में अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, लाइनमैन बाबूराम वाह स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
वहीं पर खेतासराय की टीम ने खेतासराय व खुटहन क्षेत्र के पिलकिच्छा में सघन चेकिंग अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से बकाया रकम का 3 लाख रुपए की वसूली की है पैसा ना जमा करने पर 70 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन को काट भी दिए वहीं पर 28 लोगों ने पंजीयन कराकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत छूट का लाभ उठाया उक्त अभियान से लोगों में हड़कंप मची रही टीम में उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, अवर अभियंता संतोष यादव, पुनीत सिंह व स्टॉप के लोग मौजूद रहे।