Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : ट्रांसफार्मर ठीक करते समय,चालू हुई बिजली,प्राइवेट लाइनमैन झुलसा

शाहगंज : बुधवार की रात ट्रांसफार्मर का उड़े फ्यूज़ सही करते समय अचानक बिजली चालू होने से एक प्राइवेट बिजली कर्मी बुरी तरह झुलस गया। बताया जाता है की नगर के मोहल्ला शाहपन्जा स्थित ट्रांसफार्मर का फ्यूज़ बुधवार की रात लगभग नौ बजे उड़ गया।जिसे ठीक करने नगर के भादी खास निवासी लियाकत अली उर्फ छोटू पुत्र खलील
Share:
जौनपुर : ट्रांसफार्मर ठीक करते समय,चालू हुई बिजली,प्राइवेट लाइनमैन झुलसा
Read in your preferred language.


शाहगंज : बुधवार की रात ट्रांसफार्मर का उड़े फ्यूज़ सही करते समय अचानक बिजली चालू होने से एक प्राइवेट बिजली कर्मी बुरी तरह झुलस गया। बताया जाता है की नगर के मोहल्ला शाहपन्जा स्थित ट्रांसफार्मर का फ्यूज़ बुधवार की रात लगभग नौ बजे उड़ गया।जिसे ठीक करने नगर के भादी खास निवासी लियाकत अली उर्फ छोटू पुत्र खलील हैदर उक्त स्थान पर पहुंचा।बताया जा रहा है उक्त लाइन मैन पावर हाउस में बिजली शटडाउन करने को कहा और बिजली जाने के बाद ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने लगा तभी अचानक बिजली आगयी।और उक्त लाइन मैन बुरी तरह झुलस कर ट्रांसफार्मर से नीचे गिर गया एवं ट्रांसफार्मर धू धू कर जलने लगा इतने में आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी और किसी तरह झुलसे लाइनमैन को उपचार हेतू राजकीय पुरुष चिकित्सालय ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतू चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लगभग दस बजे नगर पालिका के कुछ सभासदों सहित नागरिकों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पावर हाउस का घेराव कर दिया।और माँग किया की झुलसे लाइनमैन का उचित इलाज और जले ट्रांसफार्मर को तत्काल दुरुस्त किया जाय।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पावर हाउस पहुँच गयी और लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। इस तरह की घटना पूर्व में भी हो चुकी है मगर बिजली विभाग ने कोई सबक नही लिया। दूसरी बात फीडर नम्बर एक भादी जिसमे नगर का लगभग आधा हिस्सा सहित ग्रामीण इलाके भी शामिल है।में भारी लोड होने के आये दिन कुछ न कुछ फाल्ट आते रहता है कई बार शिकायत और मांग के बाद भी लोड को न तो कम किया गया औऱ न ही कोई दूसरा विकल्प निकाला गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक भादी खास जहाँ इस समय मोहर्रम को मजलिसें चल रही है।वहां अजादारों को भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है और साथ ही साथ मुहल्ला शाहपन्जा, पुराना चौक, इराकियाना ,अलीगंज आदि मुहल्ले अंधेरे में डूबा हुआ है।