Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: अशोक इंटर कॉलेज हरखपुर के प्रबंधन समिति के गठन के लिए हुए चुनाव

जौनपुर: शुक्रवार तीन जुलाई को अशोक इंटर कॉलेज हरखपुर के प्रबंधन समिति के गठन हेतु डी आई ओ अस के माध्यम से चुनाव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।प्रबन्धन समिति में पांच पदाधिकारी एवं सात सदस्यो की संख्या हेतु चुनाव होना था लेकिन विरोध में किसी का नामांकन न होने से पदाधिकारी और सदस्य के पद के लिए नामा
Share:
जौनपुर: अशोक इंटर कॉलेज हरखपुर के प्रबंधन समिति के गठन के लिए हुए चुनाव
Read in your preferred language.

जौनपुर:शुक्रवार तीन जुलाई को अशोक इंटर कॉलेज हरखपुर के प्रबंधन समिति के गठन हेतु डी आई ओ अस के माध्यम से चुनाव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।प्रबन्धन समिति में पांच पदाधिकारी एवं सात सदस्यो की संख्या हेतु चुनाव होना था लेकिन विरोध में किसी का नामांकन न होने से पदाधिकारी और सदस्य के पद के लिए नामांकन करने वाले सभी लोगो को सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से चुन लिया गया।पदाधिकारियो के रूप में माननीय तेजबहादुर मौर्य उर्फ पप्पू (सकरमंडी सुल्तानपुर) जी को प्रबंधक के पद पर ,माननीय रामहित मौर्य (रानीपुर वाराणसी) जी को उपप्रबंधक के रूप में ,माननीय संजय कुमार मौर्य शाहगंज जी को अध्यक्ष, माननीय राकेश मौर्य जहांगीराबाद जी को उपाध्यक्ष और माननीय राजदेव मौर्य लखनपुर को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।सदस्य के रूप में शोभनाथ मौर्य, रामआसरे मौर्य ,रामेस्वर मौर्य ,राजबहादुर मौर्य ,अजय मौर्य ,संतोष मौर्य,दिलीप मौर्य जी को मनोनीत किया गया ।