Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
UP News

जौनपुर - बाईपास पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की वजह से बैरियर लगा होने की जोरदार भिड़ंत, मे दंपति की मौत,दो घायल

जौनपुर - गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौराडीहवा गांव के समीप से गुजरे बाईपास पर बुधवार को शाम हुई एक दुर्घटना में रोडवेज और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में बैठे अन्य दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी चोरसन्ड भिजवाया गया। भिड़ंत इतनी ते
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर - गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौराडीहवा गांव के समीप से गुजरे बाईपास पर बुधवार को शाम हुई एक दुर्घटना में रोडवेज और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में बैठे अन्य दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी चोरसन्ड भिजवाया गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार सड़क से उछलकर डिवाइडर पर जा गिरी और चकनाचूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ही लेन पर कार और रोडवेज की आमने सामने आने की वजह से यह घटना हुई।घटना के बारे मे मिली जानकारी के अनुसार

जौनपुर शहर के बदलापुर पड़ाव निवासी सुरेंद्र मिश्र 64 पुत्र राम प्यारे मित्र अपनी पत्नी मीरा मिश्र 60, पुत्र कुश मिश्रा 26, पुत्र और अपने साले की पत्नी अर्चना उपाध्याय 55 पत्नी स्वर्गीय प्रमोद उपाध्याय निवासी बक्सा के साथ किसी कार्यवश आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे। बाईपास पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की वजह से बैरियर लगा होने की वजह अपनी लेन छोड़ कर दूसरी लेन पर गाड़ी चला रहे थे। गौरा गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज से उनके कार की भिड़ंत हो गई। घटना में गाड़ी चला रहे सुरेंद्र मिश्र और पीछे की सीट पर दाहिनी तरफ बैठी उनकी पत्नी मीरा मिश्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी साइड में आगे की सीट पर बैठे कुश मिश्रा और उसकी मामी अर्चना उपाध्याय बुरी तरह से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जबकि घटना में मृत लोगों के शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।