Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : उप जिला अधिकारी ने पंचायत चुनाव के संबंध में आवश्यक बैठक बुलाई।

जौनपुर / उत्तर प्रदेश - तहसील शाहगंज के सभागार में उप जिला अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने पंचायत चुनाव के संबंध में गुरुवार को आवश्यक बैठक बुलाई । बैठक में तीनों ब्लाकों शाहगंज सोधी, खुटहन ,और सुईथा के बीएलओ उपस्थित हुए औरअपने अपने गांव के वोटर लिस्ट की जानकारी दी। उप जिला अधिकारी शाहगंज ने सभी बीएलओ
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर / उत्तर प्रदेश - तहसील शाहगंज के सभागार में उप जिला अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने पंचायत चुनाव के संबंध में गुरुवार को आवश्यक बैठक बुलाई । बैठक में तीनों ब्लाकों शाहगंज सोधी, खुटहन ,और सुईथा के बीएलओ उपस्थित हुए औरअपने अपने गांव के वोटर लिस्ट की जानकारी दी। उप जिला अधिकारी शाहगंज ने सभी बीएलओ को पंचायत चुनाव संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जैसे बूथो की जांच कर लें ,बूथ तक चार पहिया वाहन पहुंचने की व्यवस्था, कुर्सी ,टेबल, पानी ,शौचालय आदि की व्यवस्था सही हो। और सभी बीएलओ से कहा कि फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशन के लिए जानी है इसलिए सभी अपने अपने वोटर लिस्ट को सही से जांच कर के ही जमा करें। बैठक में उनके साथ रजिस्टार कानूनगो राजेश श्रीवास्तव व सभी गांव के सिगरेटरी मौजूद रहे।